
सीमा विवाद पर सामूहिक हिंसा: 5 महिलाओं सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर 2025।
थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक राय होकर बलवा व मारपीट करने के मामले में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण : पीड़िता अंजू कुमारी कुर्रे निवासी करहीडीह द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही धर्मेन्द्र कुर्रे, जितेन्द्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे एवं राजेश्वरी कुर्रे ने बाउंड्री बनाने की बात को लेकर एक राय होकर प्रार्थिया, उसके पति करन कुर्रे तथा घर के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, लाठी एवं ब्लेड से मारपीट की।
प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 अंतर्गत धारा 191(2), 296, 351(2), 115(2), 118(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई : प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके पश्चात सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम : धर्मेन्द्र कुर्रे, उम्र 35 वर्ष, जितेन्द्र कुर्रे, उम्र 39 वर्ष , जागेश्वरी कुर्रे, उम्र 37 वर्ष, मोगरा कुर्रे, उम्र 47 वर्ष, सुमन कुर्रे, उम्र 34 वर्ष, पूनम कुर्रे, उम्र 27 वर्ष (सभी निवासी करहीडीह) राजेश्वरी कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कुरमा, थाना बलौदा