
जांजगीर-चांपा
जांजगीर खोखसा ओवरब्रिज पर भीषण हादसा: कार की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल
NTN REPORT// जांजगीर-चांपा। जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जांजगीर खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर आज एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसकी चपेट में एक बाइक सवार व्यक्ति आ गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घायल व्यक्ति को तत्काल मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है।
दुर्घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और राहत व सहायता कार्य में सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
हादसे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।