
जांजगीर-चांपा पुलिस की तड़के बड़ी कार्रवाई… मेहंदीपारा में कॉम्बिंग ऑपरेशन, शराब–गांजा बरामद, तीन संदिग्ध गिरफ्तार
NTN REPORT//जांजगीर-चांपा, 22 नवम्बर 2025।
थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने निर्देश के बाद चांपा पुलिस ने शनिवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए मेहंदीपारा बस्ती में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में तथा SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में 15 सदस्यीय स्पेशल टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध कारोबार पर सख्त नजर रखते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की।
मेहंदीपारा बस्ती में घेराबंदी—सुबह-सुबह पुलिस टीम की दबिश पुलिस टीम ने चांपा थाना से रवाना होकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मेहंदीपारा बस्ती को चारों ओर से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
महिला से 06 लीटर देशी महुआ शराब जब्त
चेकिंग के दौरान एक महिला को अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया। बरामदगी: 06 लीटर देशी महुआ शराब , कार्रवाई: आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
युवक से 1.5 किलो अवैध गांजा बरामद
पुलिस टीम को आगे बढ़ते हुए एक युवक के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। बरामदगी: 1.5 किलोग्राम गांजा, कार्रवाई: NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज
तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
सर्चिंग के दौरान पुलिस ने बस्ती में संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ा। कार्रवाई: प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी।
अवैध कारोबारियों पर कड़ा शिकंजा जारी
चांपा थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध कार्यों, नशा कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध इसी तरह लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए ऐसी सघन कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।