Advertisment
अपराधराज्य/शहर

लगभग छह माह से फरार आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी गिरफ्तार — करोड़ों की अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के प्रकरण में बड़ी सफलता रायपुर पुलिस को मिली

NTN NEWS REPORT// रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब छह माह से फरार चल रहा कुख्यात आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी को पुलिस ने ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तेलीबांधा एवं थाना पुरानी बस्ती में मारपीट, अवैध संपत्ति, आर्म्स एक्ट और करोड़ों रुपए की अवैध वसूली से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के अवैध वसूली के करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी प्राप्त हुई थी। आरोपी द्वारा “विस्टों फाइनेंस” नामक ग्रुप बनाकर अवैध वसूली का जाल फैला रखा था। इससे संबंधित ठोस सबूत भी पुलिस को मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि पहले की तलाशी कार्रवाई में आरोपी के घर से अवैध हथियार भी बरामद किया गया था। आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर और उसका भाई रोहित सिंह तोमर घटना के बाद से फरार थे।

मामले का विवरण
थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 332/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 229/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 230/25 धारा 308(2), 111(1) भा.न्या.स. और धारा 04 छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम लगातार आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। आरोपीगण किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग नहीं कर रहे थे और बार-बार अपना लोकेशन बदलते रहते थे। पुलिस टीमों को राजस्थान, हरियाणा और ग्वालियर भेजा गया था। लगातार ट्रैकिंग और रेकी के बाद टीम ने आरोपी वीरेन्द्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद इनाम की घोषणा भी की थी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है और उसकी अवैध संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं फरार आरोपी रोहित तोमर की तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत है।

गिरफ्तार आरोपी:
वीरेन्द्र सिंह तोमर उर्फ रूबी, पिता स्व. ओमप्रकाश तोमर, निवासी साईं विला, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं पुलिस टीम:
निरीक्षक शील आदित्य सिंह (थाना प्रभारी पुरानी बस्ती),
प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट),उप निरीक्षक सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, सउनि गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. गुरुदयाल सिंह, उपेन्द्र यादव, महेन्द्र राजपूत, सुनील सिलवाल, प्रमोद वर्ठी, घनश्याम साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, भूपेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं अभिषेक सिंह तोमर।

इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण एवं जोखिमपूर्ण कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!