Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जुआ फड़ पर छापेमारी, सात जुआरी गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT//  चाम्पा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ खेल पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चाम्पा पुलिस टीम ने कैलाश नगर स्थित कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहे काट पत्ती जुआ फड़ पर छापेमारी कर सात जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने 56,450 रुपए नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम —

1. दिनेश राठौर पिता बजरंग राठौर, उम्र 41 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, चाम्पा

2. सूरज ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, चाम्पा

3. बिंदेश्वर गोपाल पिता विश्वनाथ गोपाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरपाली चौक, चाम्पा

4. विक्रम पिता शिव कुमार सिंह राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी कचरा गोदाम, चाम्पा

5. संदीप उर्फ संजू यादव पिता त्रिभुवन यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी बिजली ऑफिस के पास, चाम्पा

6. रवि यादव पिता अजय यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी बरपाली यादव मोहल्ला, चाम्पा

7. निखिल कर्ष पिता शांतिलाल कर्ष, उम्र 26 वर्ष, निवासी जवाहरपारा, चाम्पा

घटना का विवरण —
त्योहार के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसी कड़ी में चाम्पा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश नगर कॉलोनी के पीछे कुछ लोग रूपए-पैसे का दांव लगाकर ताश खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी सात जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस टीम का योगदान —
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा, दादुरैया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक आकाश कालोसिया, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी एवं रूप नारायण का विशेष योगदान रहा।

चाम्पा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध जुआ गतिविधियों पर रोक लगाने का स्पष्ट संदेश गया है कि ऐसे मामलों में पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!