Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

अवैध नशीली टैबलेट परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार ,थाना जांजगीर एवं सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जांजगीर एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक आरोपी को भारी मात्रा में नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केरा रोड स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति बुलेट मोटरसाइकिल में नशीली टैबलेट बिक्री के लिए लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सन्नू कश्यप (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम मुड़पार, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में की गई।

आरोपी के कब्जे से कुल 4320 नग पाइवोन स्पा प्लस नशीली टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,768/-, एक बुलेट मोटरसाइकिल, ₹8,000 नगद एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 21(सी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस नेतृत्व एवं टीम का योगदान

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडे, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, थाना स्टाफ, सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिला पुलिस जांजगीर-चांपा – नशा मुक्त समाज की दिशा में एक और सफल कार्रवाई।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!