Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

गोवर्धन पूजा पर समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री प्रतिमा पाटले का सराहनीय कार्य — गौ माताओं के गले में बांधी रेडियम पट्टी, सुरक्षा के लिए संवेदनशील पहल

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 22 अक्टूबर 2025: गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर समाजसेविका एवं भाजपा नेत्री श्रीमती प्रतिमा पाटले ने एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल करते हुए गौ माताओं की सुरक्षा के लिए उनके गले में रेडियम पट्टी बांधी। इस कार्य का उद्देश्य रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं से गौ माताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

श्रीमती प्रतिमा पाटले का यह कदम न केवल पशु संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, बल्कि यह समाज को संवेदनशीलता और सेवा का संदेश भी देता है। उल्लेखनीय है कि प्रतिमा पाटले द्वारा इससे पूर्व भी गौ सेवा से जुड़े अनेक कार्य किए जाते रहे हैं। वह समय-समय पर गौशालाओं में जाकर सेवा कार्यों में सहभागी होती हैं और गायों के भोजन, उपचार एवं संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देती रही हैं।

ज्ञात हो कि श्रीमती प्रतिमा पाटले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले की छोटी पुत्री हैं। परिवार से मिली सेवा भावना और सामाजिक संस्कारों को आत्मसात करते हुए प्रतिमा पाटले लगातार समाजसेवा के विविध क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

गौ माताओं की सेवा के साथ-साथ वह महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, शिक्षा, और पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में भी निस्वार्थ भाव से जुटी रहती हैं। उनके इन जनहितैषी प्रयासों से समाज में उनकी एक सकारात्मक और संवेदनशील छवि निरंतर सशक्त होती जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रतिमा पाटले की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ लोगों को भी गौ संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!