
दो नाबालिक बालिकाओं की बरामदगी, दो आरोपी गिरफ्तार – बलौदा एवं पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अपहृत दो नाबालिक बालिकाओं को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थाना बलौदा एवं थाना पामगढ़ की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
घटना का विवरण
थाना पामगढ़ क्षेत्र में आरोपी हिमांशु कुमार बंजारे निवासी ग्राम सेमरिया ने दिनांक 02 मार्च 2025 की रात्रि में एक नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 74/2025, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
इसी प्रकार, थाना बलौदा क्षेत्र में आरोपी रूपेश कुमार माथुर निवासी ग्राम पहरिया ने 30 सितंबर 2025 की रात्रि में एक अन्य नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना पर अपराध क्रमांक 398/2025, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई
दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विवेचना के दौरान अपहृत बालिकाओं को बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने शादी करने का झांसा देकर बालिकाओं को भगा ले जाकर अनाचार करना स्वीकार किया। इसके आधार पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जिम्मेदार अधिकारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक तथा थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक एवं दोनों थाने के समस्त स्टाप का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने दोनों थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की है।