Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चांपा पुलिस एक्शन मोड में — दीपावली पर्व को लेकर सघन पैदल पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 12 अक्टूबर 2025। आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। पेट्रोलिंग से पूर्व पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एएसपी कश्यप ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

पुलिस दल ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की एवं वाहनों की तलाशी ली। साथ ही निगरानी बदमाश, गुंडा तत्वों एवं असामाजिक व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

एएसपी कश्यप ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की शांति भंग या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना और यह संदेश देना है कि पुलिस हर स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

इस दौरान SDOP चांपा यदुमणि सिदार, CSP जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे, थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

जिले में पुलिस की यह सघन पेट्रोलिंग आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के लिए सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है कि “शांति भंग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।”

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!