Advertisment
Advertisment
अपराध

सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – हॉस्टल संचालक ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के SURE ZINDAGI गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा से हॉस्टल संचालक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना 22 सितंबर की रात की है। पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि वह हॉस्टल में रहती है और भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है। रात करीब 9 बजे काम से लौटने के बाद उसने किराया चुकाया और खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। गेट बंद करना भूल जाने के कारण सुबह करीब 5 बजे हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह (63 वर्ष), निवासी लिंगियाडीह उसके कमरे में घुस आया और गलत हरकत करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर भी आरोपी ने छेड़छाड़ जारी रखी, जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया और आत्मरक्षा में आरोपी को काट लिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

पीड़िता के अनुसूचित जाति वर्ग से होने के चलते पुलिस ने मामले में अप0 क्र. 1322/2025, धारा 75(1)(प), 331(2) बीएनएस व 3(2)V एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 23 सितंबर को दोपहर 3:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!