Advertisment
Advertisment
राज्य/शहर

मेरी मां को गालियां दीं… PM मोदी का छलका दर्द, भावुक होकर कहा- माई के स्थान देवता-पित्तर से भी ऊपर होला

कांग्रेस-राजद के मंच से अपनी मां के अपमान पर PM मोदी का दर्द छलका है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि यह उनकी मां का नहीं, बल्कि यह देश की हर मां-बेटियों का अपमान है. उन्होंने कांग्रेस और तेजस्वी को खूब सुनाया.

NTN NEWS REPORT : बिहार के दरभंगा में बीते दिनों कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को गालियां दी गईं. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए सजे मंच से पीएम मोदी का अपमान हुआ था. अब उस अपमान पर पीएम मोदी का दर्द छलका है. पीएम मोदी ने भावुक होकर कहा कि कांग्रेस और राजद के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं. उन्होंने कहा कि यह उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां-बहन और बेटियों का अपमान है।

फाइल फोटो

प्रधानमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बिहार की महिलाओं को किफायती ब्याज दरों पर धन तक आसान पहुंच प्रदान करने के लिए सहकारिता का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया. इसके बाद संबोधन के दौरान उन्होंने अपनी मां को दी गई गाली का जिक्र किया. मां का जिक्र करते हुए वह भावुक हो गए. उन्होंने भोजपुरी में कहा कि बिहार में माई के स्थान देवता-पित्तर से भी ऊपर होला. उन्होंने कहा की मेरी मां ने गरीबी देखी है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मां ही तो हमारा संसार होती है… मां ही हमारा स्वाभिमान होती है. इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ…उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी. खुद बिहार वालों ने भी कल्पना नहीं की थी. बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं… ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है…ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है.’..

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!