
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कचहरी चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन
NTN NEWS REPORT// कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कुछ कांग्रेस समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को लेकर अभद्र भाषा (गाली-गलौच) का इस्तेमाल किया गया।
इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने कड़ी निंदा की, कई बीजेपी नेताओं ने अपमानजनक भाषा को “सरहद पार” कर देने वाला बताया और राहुल गांधी तथा अन्य कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की माँग की।
इसी के विरोध में आज जांजगीर शहर के भारत माता चौक में युवा मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया जिसमें उपस्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि बिहार में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस के मंच से देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी को अभद्र गाली गलौज किया गया था,जिसके विरोध में प्रदेश भर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन किया जा रहा है, इस प्रकार के कृत्य के कारण कांग्रेस छत्तीसगढ़ की तरह बिहार में भी चुनाव हारेगी।
वही भाजपा के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े जी ने कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा का सामान्य कार्यकर्ता भी अनुशासित पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते राजनीति में अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करते लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी के द्वारा हमेशा इस प्रकार के अपशब्द का प्रयोग निंदा के योग्य भी नहीं है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि अगर राहुल गांधी और उसके कार्यकर्ता इस प्रकार दुराचार करके,अपनी ही नैय्या डुबाएंगे और भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा साकार होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, महामंत्री नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ,आशुतोष गोस्वामी, विकास शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष योगेश राणा जिला कोषाध्यक्ष सुधीर गर्ग, पलाश चंदेल,जांजगीर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर,महामंत्री सोनू यादव,हरि सोनवानी,प्रदीप यादव,दिग्विजय सिंह,जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,चुन्नीलाल राठौर भूपेंद्र साहू,विवेक शर्मा,नवीन सोनी कालू सेन तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।