Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

सर्वेश्वर समिति के गणेश उत्सव में बच्चों ने सजाई फूलों की रंगोली…

NTN NEWS REPORT// सर्वेश्वर सेवा समिति विद्युत कॉलोनी मड़वा- बसंतपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में इस वर्ष बच्चों द्वारा फूल–पत्ती–घास आदि से बनी रंगोली प्रतियोगिता हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई।। इस आयोजन में कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता एवम् सृजनात्मक प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया।

रंग-बिरंगे फूलों और हरी पत्तियों से बनी आकर्षक रंगोलियाँ सभी का मन मोह ले गईं। बच्चों ने भगवान गणेश के स्वरूप, शुभ प्रतीक और सांस्कृतिक डिज़ाइन बनाकर उपस्थित जनसमूह की खूब सराहना पाई।

कॉलोनी निवासीयों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!