
हरतालिका तीज पर्व पर हसदेव विहार सर्वेश्वर महादेव मंदिर हाउसिंग बोर्ड में उमड़ा आस्था का सैलाब
NTN NEWS REPORT// जांजगीर हसदेव विहार सर्वेश्वर महादेव मंदिर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सावन-भादो के पावन अवसर पर मनाया जाने वाले हरतालिका तीज पर्व के अवसर पर इस बार शहर के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सजी-धजी महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सजकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करती नजर आईं।
पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति गीतों और घंटियों की गूंज से सराबोर रहा। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया तथा अखंड दांपत्य सुख और परिवार की मंगल कामना की।

मंदिर प्रांगण को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। जगह-जगह झूले सजाकर तीज का पारंपरिक उल्लास भी दिखा। महिलाएँ समूह में पारंपरिक गीत गातीं और नृत्य करतीं नजर आईं।
इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए थे। व्रतियों ने इसे आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम बताया।
