Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

चाकू की नोक पर राहगीरों में खौफ पैदा करने वाले अपराधी पर चांपा पुलिस का प्रहार…

NTN NEWS REPORT// चाकू की नोक से रास्ते में आने -जाने वाले लोगों को भयाक्रांत करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी युवराज पटेल उर्फ बड़े दाऊ पिता नेतराम पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी हथनेवरा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला है।

मामले का विवरण : थाना चाम्पा पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हथनेवरा श्याम काम्पलेक्स के पास एक व्यक्ति बटनदार चाकू को लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा घटोली चौक के पास आरोपी युवराज पटेल निवासी हथनेवरा को पकड़ा जिसके कब्जे से एक धारदार बटन वाला चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जे पी गुप्ता एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!