
संभाग स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी नेहरू कप में जांजगीर चांपा जिला ने रायगढ़ को हारकर लहराया जीत का परचम…
जांजगीर चाम्पा 06 अगस्त 25// बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में विगत दिनों संभाग स्तरीय बालक नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा जिले ने फाइनल में रायगढ़ जिले को 2.0 गोल अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
अब सभी 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जशपुर में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। शौर्य कुमार ने 1 व बिरजू कहर ने 1 गोल कर शानदार प्रदर्शन किया। शिवम कुमार भुवनेश्वर श्रीराम यादव अनीश यादव मयंक कुमार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर बेहतरीन खेल दिखाया। सभी खिलाड़ी एक ही विद्यालय आदर्श नवीन पूर्व माध्यमिक शाला जांजगीर के छात्र हैं जो कि जांजगीर चांपा जिले के लिए ये गौरव की बात है।
टीम के कोच राकेश गढ़वाल मैनेजर राजकुमार ताम्रकार पवन कहरा जांजगीर चांपा जिला के हॉकी खिलाडियों की ऐतिहासिक जीत पर जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज क्रीड़ा अधिकारी प्रेमलाल पांडेआदर्श नवीन स्कूल जांजगीर की प्रधान पाठिका सविता बाला नाथ जिला हॉकी संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा मार्गदर्शक अरुण झाझडिया संयोजक राजीव ठाकुर चेयरमैन कृष्ण गढ़वाल सचिव कोच राकेश गढ़वाल उपाध्यक्ष अजीत गढ़वाल देवा गढ़वाल चंद्रजीत कुमार पुष्पेंद्र गढ़वाल सोमदेव कुमार सूरज खरे पप्पू सारथी अक्षय धीवर दीपक खरसन राजेश्वर कहर सुमित सोनवान राज कटकवार छबिलाल प्रदीप कुमार संजना साहू खुशबू साहू सोनाली यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।