Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपारायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस 22 जुलाई को करेगी आर्थिक नाकेबंदी, चक्का जाम आंदोलन, जांजगीर चाम्पा जिले की जिम्मेदारी विधायक व्यास कश्यप को

NTN NEWS REPORT// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने 22 जुलाई को होने वाले प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी–चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर प्रदेश के प्रमुख नेताओं को जिलेवार प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन नेताओं को प्रभार वाले जिलों में आंदोलन की रणनीति तय करने हेतु निर्देशित किया गया है। जांजगीर चाम्पा जिले के लिए विधायक ब्यास कश्यप को प्रभारी बनाया गया है।

जानिए किन नेताओं को मिली कहा कि जिम्मेदारी: जिलेवार नियुक्त प्रभारी रायपुर शिवकुमार डहरिया, धमतरी धनेंद्र साहू ,दुर्ग ताम्रध्वज साहू ,सरगुजा डॉ. प्रेमसाय सिंह, बस्तर दीपक पटेल, राजनांदगांव बृजमोहन चोपड़ा, कांकेर गिरीश देवांगन, कोण्डागांव-नारायणपुर मोहन मरकाम , कोरबा पुनुलाल चौल मोहितो केरकेट्टा, बिलासपुर अटल श्रीवास्तव ,जांजगीर-चांपा व्यास कश्यप

रणनीति बनाकर तैयार करेंगे आंदोलन की रूपरेखा : जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रभारी नेता संबंधित जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पार्षदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेकर आंदोलन को सशक्त बनाने की कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी वरिष्ठ नेताओं, संगठन के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आंदोलन किया जाएगा।

वही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के तेवर तीखे हो गए हैं। इस कार्यवाही पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से बेटी और बहू के साथ मिले, साथ ही ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

भूपेश बघेल ने कहा -: “यह सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जनता का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है।”

वही इस कार्यवाही पर कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया और कहा कि इसके विरोध में पूरे राज्य में जनता के साथ सड़कों पर उतरकर जनता की हितों की लड़ाई लड़ेंगे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!