Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं , आज जनदर्शन में 62 आवेदन हुए प्राप्त

छत्तीसगढ़,जांजगीर-चांपा 16 जून 2025// कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना। जनदर्शन में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम कुटरा निवासी  लालाराम खरे आर्थिक सहायता दिलाने, बम्हनीडीह तहसील अंतर्गत ग्राम कपिसदा निवासी आशीष कुमार तिवारी सीमांकन कराने, पामगढ़ तहसील के ग्राम तनौद निवासी श्रीमती फिरतिन बाई ने बेजा कब्जा हटाने, पामगढ़ तहसील के ग्राम खरौद निवासी लीलावती केशरवानी त्रुटि सुधार कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये।

इसी प्रकार आज जनदर्शन में पीएम आवास योजना, आर्थिक सहायता, पेंशन संबंधी, नामांतरण, रोजगार प्रदाय करने, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन दिलाने सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!