
NTN NEWS REPORT // छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के द्वारा नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर बड़ी संख्या में पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। पदोन्नत आदेश जारी करने के साथ ही, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के तिथि से अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना भी दे दी गई है।
उपरोक्त नायब तहसीलदारों का पदोन्नति आदेश इस शर्त पर जारी किया जा रहा है कि, इनके विरूद्ध कोई विभागीय जांच नहीं चल रही है या आदेशित नहीं है और वे निलंबित नहीं है। यदि उपरोक्त सूची में किसी नायब तहसीलदार के विरूद्ध विभागीय जांच चल रही है या लंबित है या वह निलंबित है, तो संबंधित के मामले में पदोन्नति आदेश शून्य माना जाएगा। साथ ही जारी आदेश अनुसार पदोन्नत नायब तहसीलदार, आदेश जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर, उक्त पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त माना जाएगा।
देखिए आदेश…
