Advertisment
जांजगीर-चांपा

ऐसी लापरवाही से घटना घटने पर जिम्मेदार कौन ?

जांजगीर चाम्पा 21 मई 2025 // आज आपके समक्ष एक ऐसी लापरवाही दिखाई देगी जिससे बड़ी से बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है बात हो रही है कलेक्ट्रेड ऑफिस के ठीक सामने की। दरअसल आज शाम से कलेक्ट्रेड ऑफिस के सामने के मार्ग में लगे विशालकाय होर्डिंग्स की फ्लैक्स के नीचे गिरने से आवागमन बाधित हो रहा है। जिस पर किसी जिम्मेदार ने ना तो संज्ञान लिया ना ही ध्यान देना उचित समझा जबकि उक्त मार्ग से ना जाने कितने ही जिम्मेदार आए गए होंगे पर किसी ने मुनासिब नहीं समझा कि इस होर्डिंग्स के गिरे हुए फ्लैक्स से गंभीर घटना भी घटित हो सकती है जिस पर त्वरित कार्यवाही करवाने या करने हेतु तत्पर दिखे।

यदि घटना घटे तो जिम्मेदार कौन? : उक्त मार्ग में लगे होर्डिंग्स की वजह से यदि कोई घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? कौन इस पर कार्यवाही करेगा ? आए दिन कई घटनाएं होर्डिंग्स के वजह से विभिन्न जगहों में घटित भी होती रही है ठीक वैसे ही कलेक्ट्रेड मार्ग में लगे इस विशालकाय होर्डिंग्स की वजह से या लापरवाही की वजह से कोई घटना घटित होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी।

मुख्यालय में ऐसी कई जगहें जहां घट सकती है बड़ी घटनाएं ? : जांजगीर मुख्यालय में ही ऐसी कई जगहें है जहां पर आए दिन कोई ना कोई घटना घटित होते ही रहती है जिम्मेदार विभाग को चाहिए कि ऐसे स्थानों को चिन्हांकित करते हुए सुरक्षात्मक उपाय करें। परंतु सभी जिम्मेदार केवल घटना के घटित होने का इंतजार करते रहते है फिर आनन फानन में गाइड लाइन जारी करते है।

कलेक्ट्रेड मार्ग अप्रत्याशित दुर्घटनाओं का मार्ग : पूर्व के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पहल करते हुए इस मार्ग में ट्रैक्टर परिवहन और भारी वाहन को प्रतिबंधित करते हुए पत्र जारी किया था जिससे दुर्घटनाओं में अंकुश भी लगा था परंतु फिर से उक्त मार्ग में ट्रैक्टर भारी वाहन और नौजवान भारी तीव्रता से वाहन चलाते दिख जाएंगे जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देते हुए कड़ी कार्यवाही करने पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है नहीं तो ना जाने कब कौन सी घटना घटित हो जाय। खासकर जबसे यह मार्ग बना है यहां अप्रत्याशित घटनाएं घटित होते रही है यहां तक कि लोगों की जान तक जा चुकी है।

दिन रात लगा रहता है वाहनों का रेला : उक्त मार्ग में जिले के सभी महत्वपूर्ण कार्यालय , जिला अस्पताल, कृषि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज और कई आवासीय कालोनियां बनी हुई है जिससे हजारों की संख्या में रोजाना वाहन चलते रहते है। वाहनों के दबाव के बीच इस तरह की लापरवाही समझ से परे है आखिर जिम्मेदार दुर्घटना के घटने का इंतजार क्यों करते है? क्या दुर्घटना से पूर्व ऐसी लापरवाहियों को नहीं सुधारा जा सकता है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!