Advertisment
अन्य खबरेंभारत

जानिए सबसे सस्ते फ्लाइट टिकट पाने के ये 10 जुगाड़, एयरलाइन क्या ट्रैवल एजेंट भी छिपाते हैं ये बात ?

Cheapest Flight Ticket Tips: फ्लाइट से सफर करते हैं, तो मनमाने ढंग से कभी भी बढ़ जाने वाले टिकट के दाम से आप भी परेशान होते होंगे. लेकिन अगर आप भी हर बार फ्लाइट टिकट की ऊंची कीमत देखकर पीछे हट जाते हैं, तो आइए आपको बताते हैं 10 शानदार ट्रैवल हैक्स की मदद से आप हर बार टिकट बुकिंग में जबरदस्त बचत कर सकते हैं।

1/10  पहले से बुक करें टिकट : जैसे-जैसे यात्रा की तारीख नज़दीक आती है, टिकट की कीमतें बढ़ती जाती हैं. इसलिए जितना जल्दी बुक करेंगे, उतना सस्ता मिलेगा।

2/10  इनकॉग्निटो मोड में सर्च करें : बार-बार सर्च करने से वेबसाइट आपकी एक्टिविटी ट्रैक करती है और किराया बढ़ा सकती है. इनकॉग्निटो टैब में टिकट खोजें और दाम स्थिर रखें।

3/10  मंगलवार और बुधवार को करें बुकिंग : हफ्ते के बीच में टिकट आमतौर पर सस्ते होते हैं. मंगलवार और बुधवार को बुक करें और पैसों की बचत करें।

4/10  फ्लेक्सिबल डेट्स : अगर आपकी यात्रा की तारीख और समय फ्लेक्सिबल है, तो आप बेहतर डील पा सकते हैं।

5/10  एयरलाइंस की वेबसाइट और ऐप से बुक करें : कई बार एयरलाइन की साइट या ऐप पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स होते हैं जो थर्ड पार्टी साइट्स पर नहीं मिलते।

6/10  बैंक और वॉलेट ऑफर्स का इस्तेमाल करें : क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स, UPI और वॉलेट्स पर छूट और कैशबैक जैसे ऑफर बुकिंग को और सस्ता बना देते हैं।

7/10  प्राइस अलर्ट सेट करें : Google Flights या Skyscanner जैसे प्लेटफॉर्म पर किराया ट्रैक करने के लिए प्राइस अलर्ट ऑन करें. जैसे ही दाम गिरेंगे, आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

8/10  लॉयल्टी प्रोग्राम्स का हिस्सा बनें : इंडिगो, एयर इंडिया जैसी हर एयरलाइन अपने पैसेंजर्स को लॉयल्टी प्वाइंट्स देती हैं. ये पॉइंट्स अगले ट्रैवल को काफी सस्ता कर सकते हैं।

9/10  सुबह या देर रात की फ्लाइट चुनें : ऑफ-पीक आवर्स की फ्लाइट्स (सुबह या देर रात) सस्ती होती हैं. थोड़ी असुविधा के बदले मिल सकती है बड़ी बचत।

10/10  थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर तुलना जरूर करें : 
MakeMyTrip, Goibibo, Cleartrip और Skyscanner जैसी साइट्स पर एक ही फ्लाइट के अलग-अलग दाम मिल सकते हैं. तुलना करें और सबसे सस्ता ऑप्शन चुनें।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!