
युवा नेता प्रिंस चंद्रमौली शर्मा बने जांजगीर नैला नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष…
जांजगीर चाम्पा 20 अप्रैल 2025 // युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड 14 के पार्षद प्रिंस चंद्रमौली शर्मा को जांजगीर नैला नगर पालिका का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने दीपक बैज अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष की अनुशंसा एवं आदेशानुसार सूचीबद्ध नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की है।
प्रिंस चंद्रमौली शर्मा इससे पूर्व भी पार्षद पद पर निर्वाचित हो चुके है साथ ही साथ कई दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन भी कर चुके है वर्तमान में प्रिंस शर्मा पार्षद के साथ साथ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद को भी संभाल रहे है। जिला कांग्रेस में काम करते हुए आक्रामक शैली में सदैव पार्टी हित में तत्पर रहने के कारण उन्हें कांग्रेस को और मजबूती देने के लिए नगर पालिका जांजगीर नैला में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व दिया गया है।
वर्तमान में भाजपा सरकार के विरुद्ध किसी भी विरोध प्रदर्शन में या फिर आंदोलन में प्रिंस शर्मा सदैव अगुवाई करते रहे है उनके युवा होने के साथ संगठनात्मक कार्यकुशलता के वजह से उनकी जिला कांग्रेस में एक अलग पहचान बनती जा रही है। जिस तरह से प्रिंस शर्मा के द्वारा कांग्रेस नेतृत्व के भरोसे को शिद्दत से निभाते हुए दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है निश्चित ही आने वाले समय में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है साथ ही युवाओं के बीच लोकप्रिय होने और संगठनात्मक कार्यकुशलता में दक्ष होने से प्रदेश के संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।