Advertisment
जांजगीर-चांपाराजनीति

जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष की कमान संभालेंगे युवा नेता हितेश यादव(राजा)..

जांजगीर चाम्पा 08 अप्रैल 2025 // भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश में जांजगीर नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर युवा नेता हितेश यादव (राजा) की नियुक्ति का आदेश आज जारी कर दिया गया है। नगर मंडल अध्यक्ष में हुई इस नियुक्ति से हितेश यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है समर्थकों ने आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई और बधाईयां दी।

विदित हो कि हितेश यादव राजा की मिलनसार संघर्षशील युवा नेता की छवि है वहीं युवा वर्ग में अच्छी खासी पकड़ रखते है उनकी यही छवि और पकड़ का नतीजा है कि अब तक नगरीय निकायों के पार्षद चुनाव में अपराजेय योद्धा रहे है। नगर मंडल अध्यक्ष में हितेश यादव राजा की नियुक्ति से जिला भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी एक कुशल रणनीतिकार के रूप में युवा होने का लाभ निश्चित तौर पर भाजपा संगठन को मिलेगा। खासकर युवा वर्ग का जुड़ाव निश्चित तौर पर भाजपा की ओर और अधिक आकर्षित होगा।

कई दावेदारों को पछाड़ते हुए बने अध्यक्ष : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पद हेतु कई दावेदार लाइन में थे परंतु उन सभी को पछाड़ते हुए हितेश यादव राजा अध्यक्ष पद पर काबिज हुए अब उनके सामने सभी को एक साथ एक जुट रखते हुए दायित्वों का निर्वहन करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी साथ ही उनकी कार्यकुशलता और संगठनात्मक कार्य में दक्षता की भी परीक्षा होगी।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!