Advertisment
जांजगीर-चांपाअपराध

मवेशियों की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर चाम्पा 17 मार्च 2025 // मवेशियों की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही थाना नवागढ़ पुलिस के द्वारा की गई है। बरामद मवेशी गाय, बैल, बछड़ा को सुरक्षार्थ गौशाला भेजा जाएगा।

आरोपी : (1) गिरीश आदिले उम्र 26 वर्ष निवासी पचरी थाना शिवरीनारायण (2) संतोष यादव उम्र 25 साल निवासी गेवरानी थाना बिलाई जिला सारंगढ़ (छ.ग.) के रहने वाले है।

आरोपी के विरूद्ध धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परी. अधि. की धारा 04,06,10 और पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 16.03.2025 को सुबह करीबन 9 से 10 बजे सूचना मिला कि आरोपियों द्वारा कुछ गाय/ बैल को मारते पीटते हांकते हुए किरीत, कांसा से आगे लेकर जा रहे थे कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी (1) गिरीश आदिले निवासी पचरी थाना शिवरीनारायण (2) संतोष यादव निवासी गेवरानी थाना बिलाई जिला सारंगढ़ पकड़ा जिसके कब्जे से 10 नग गाय, बैल, बछड़ा को बरामद किया जाकर आरोपियों को पूछताछ करने पर मवेशी तस्करी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 130/25 धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परी. अधि. की धारा 04,06 10 और पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि भुनेशवर राठौर , महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!