
जांजगीर-चांपाअन्य खबरें
जांजगीर नगर पालिका सहित जिले के तीनो नगपालिका के निर्वाचित पार्षदो का शपथ ग्रहण कल, भाजपा के दावेदारों की उपाध्यक्ष पद के लिए रहेगी नजर
शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासन की तैयारी...
जांजगीर चाम्पा 08 मार्च 2025// नगर पालिका सहित जिले के तीनो नगपालिका के निर्वाचित पार्षदो का शपथ ग्रहण समारोह कल 9 तारीख रविवार को रखा गया हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव भी कल के शपथ ग्रहण के तुरंत पश्चात होगा जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष हेतु भाजपा के कई दावेदारों की नजर है।

जांजगीर,चाम्पा,अकलतरा तीनो ही नगर पालिकाओ मे भाजपा पार्षदो की संख्या बल कांग्रेस से अधिक इस लिहाज से सभी जगह भाजपा का उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है इसलिए भाजपा से कई पार्षदों को नगर पालिका उपाध्यक्ष की दावेदारी करनी पड़ रही है। अब ये तो कल ही तय होगा किसकी किस्मत में उपाध्यक्ष का पद रहेगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार जांजगीर नगर पालिका का शपथ ग्रहण कल सुबह 10 बजे जांजगीर आडीटोरियम मे होगा उसके बाद दोपहर 02 बजे जांजगीर पालिका मे होगा उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा।