
लोक निर्माण विभाग नहीं ले रहा विश्राम गृह की सुध,अधूरे रंग रोगन में मनाया जाएगा राष्ट्रीय पर्व, जहां ठहर सकते है गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि
जांजगीर चाम्पा 25 जनवरी 2025 // जांजगीर चाम्पा जिले का लोक निर्माण विभाग किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में हमेशा बना ही रहता है चाहे वह कोई भी मामला हो सुर्खियों का कारण थोड़ा अलग हटकर ही होता है।

कल सुबह जहां 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा इस दौरान सभी शासकीय जगहों को रौशन किया जाता है। अव्यवस्थित जगहों को व्यवस्थित करते हुए सुधार किया जाता है। गरिमा के अनुरूप 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। परंतु हमेशा की तरह लोक निर्माण विभाग जांजगीर चाम्पा सुर्खियां बटोरते हुए मुख्यालय स्थित विश्राम गृह का सुध लेना ही भूल गया है। जहां गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया होंगे संभवतया रात्रि विश्राम गृह में रुके भी उसके बावजूद लोक निर्माण विभाग रंग रोगन का कार्य करना ही भूल गया। सामने अधूरा रंग रोगन करते हुए अधूरा लिखावट किया गया ना जाने कितनी हड़बड़ी थी जो किसी भी जिम्मेदार अधिकारियों को दिखाई तक नहीं दिया, ना किसी ने संज्ञान लिए। यहां तक कि सामने के एक गेट में लगे बोर्ड को तो सुधार कर दिया गया और एक गेट में टूटे हुए बोर्ड को ही लटका रहने दिया गया वही उसके सामने की झाड़ियों कचरों तक को नहीं हटाया गया कचरे को जस का तास पसरे रहने दिया गया है।
जिला प्रशासन को चाहिए कि लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों के ऊपर कार्यवाही कर निर्देशित करे कि कम से कम राष्ट्रीय पर्व जैसे अवसर पर तो ऐसे जगहों को जहां माननीय लोगो का आवागमन बना रहता है। उसकी सही ढंग से सुध ले लिया करे।