Advertisment
जांजगीर-चांपाअन्य खबरें

प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांतीय एवं जिला कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

जांजगीर चाम्पा 15 जनवरी 2025 // छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत एवं उनके कार्यकारिणी का तथा जिला जांजगीर चांपा के अध्यक्ष संतोष राठौर एवं उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण जांजगीर के होटल ग्रीन पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अथिति के रूप में विधायक ब्यास कश्यप, समाज सेवी अमर सुल्तानिया, जनसेवक रवि पाण्डेय,  दिनेश शर्मा, डॉक्टर परस शर्मा , डॉक्टर यू सी शर्मा, डॉक्टर पी के नरूला, डॉक्टर अशोक पालीवाल,की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ नव  गठित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह  का गत मंगवार को जांजगीर के हॉटल ग्रीन पार्क में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।  उल्लेखनीय है कि  17 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांतीय अधिवेशन  में  आर के थवाईत के निर्विरोध प्रांताध्यक्ष  निर्वाचन के बाद  प्रांताध्यक्ष द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था।  इसी प्रकार विगत 5 जनवरी को जिला शाखा जांजगीर – चांपा की आयोजित बैठक में  जांजगीर – चांपा जिला शाखा अध्यक्ष पद के सर्व सम्मति से संतोष राठौर के  नाम पर सहमति  होने के फलस्वरूप प्रांताध्यक्ष द्वारा संतोष राठौर को जांजगीर जिले का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद जिलाध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया था।

नवगठित प्रांतीय/ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को डाक्टर परस शर्मा के द्वारा द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण करने वालों में  प्रांताध्यक्ष आर के थवाईत के अतिरिक्त मुख्य रूप से , आर पी शर्मा, इंजी. आर एस क्षत्रिय अर्जुन लाल राठौर प्रांतीय सलाहकार, के एस ठाकुर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, ओ पी शर्मा महामंत्री, जे पी शुक्ला वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, कविता तिवारी , अरुण वर्मा उप प्रांताध्यक्षउपाध्यक्ष, सी के थवाईत कोषाध्यक्ष, आर एन राजपूत  सचिव ,संतोष राठौर प्रांतीय प्रवक्ता, इंजी.बी व्ही निर्मलकर संगठन सचिव ,विनीत सालोमन ,के एल पटेल, इंजी. सोहन डहरिया आर बी तिवारी,सुरेंद्र सिंह राठौर कार्यालयीन सचिव  , संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर श्री सुमन लाल शर्मा, दुर्ग के संभागीय अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी आदि ने शपथ ली। जिला इकाई जांजगीर चांपा के पदाधिकारियों के लिए  शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष संतोष राठौर के अतिरिक्त मुख्य रूप से महेश राठौर कार्यकारी अध्यक्ष, जी एस उपाध्याय सचिव, राजकुमार द्विवेदी कोषाध्यक्ष,  आर एस क्षत्रिय सलाहकार, डी एन देवांगन उपाध्यक्ष, अमरनाथ राठौर उपाध्यक्ष पद  की शपथ ली तथा विभिन्न पदों के लिए राजेश तिवारी, विश्वनाथ सिंह बेस, चंद्रमणि राठौर, ओंकार राठौर, चंद्रहास कछुवाहा, रामनारायण राठौर ,देवी सिंह, विनीत सालोमन, , के सी राठौर, ओम प्रकाश थवाईत, शिव कुमार थवाईत, गणेश सूर्यवंशी, विश्राम सिंह राठौर, शेख गुलज़ार, प्रद्युम्न शर्मा, बी साहू , डी के शर्मा, अमृत लाल राठौर,  डी आर बानी, सुशील कुमार पाण्डेय, एम एल कश्यप, आनंद साहू  आदि  ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर साथियों ने भाग लिया कार्यक्रम में अथिति के रूप में विधायक श्री ब्यास कश्यप, समाज सेवी श्री अमर सुल्तानिया, जनसेवक श्री रवि पाण्डेय,  श्री दिनेश शर्मा, डॉक्टर परस शर्मा , डॉक्टर यू सी शर्मा, डॉक्टर पी के नरूला, डॉक्टर अशोक पालीवाल,रामकिशोर शुक्ला ,व्ही एस परिहार ,बिलासपुर के अविनाश शर्मा, आर के वर्मा, सुधीर कदम शामिल हुए। स्थानीय विधायक श्री व्यास कश्यप द्वारा पेंशनर भवन  निर्माण के लिए अपने मद से दस लाख रुपए देने की अपनी पूर्व घोषणा को दोहराया।

इसी प्रकार सभी अतिथियों ने पेंशनरों की प्रशंसा करते हुए पेंशनरों के कल्याण  के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। सफल  मंच संचालन केदार सिंह राठौर ने किया। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा  जे के ज्वेलर्स के सौजन्य से प्रकाशित वार्षिकी कलेंडर का विमोचन तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम गरिमामय संपन्न करने के लिए संपूर्ण  व्यवस्था में के के थवाईत एवं अशोक राठौर की भूमिका सराहनीय रही ।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!