Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) अचानक पहुंचे थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा ,गांव के सभी समाज के लोगों से राखी बंधवाए, सामाजिक समरसता का दिया स्पष्ट संदेश

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित गांव के लोगों एवं बच्चों को मिठाई बांटकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दी गई

NTN NEWS REPORT// जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा जहां छोटे छोटे बातों को लेकर लोगों द्वारा अक्सर वाद विवाद होते है, कुछ दिन पहले थाना प्रभारी मुलमुला द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के बैठक ली गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने को दृष्टिगत रखते हुए रक्षा बंधन के पावन अवसर पर अचानक पुलिस अधीक्षक ग्राम कोसा पहुंचकर सभी समाज के लोगों से हाथो में रखी बंधवाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक समरता का संदेश देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन बहनें, भाई की कलाई पर स्नेह और प्रेम का सूत्र बांधती हैं और साथ ही उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई उन्हें रक्षा का वचन देते हैं। भारत में राखी के पवित्र पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे रिश्तों में मिठास, विश्वास और प्रेम बढ़ाने वाला पर्व माना गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जब से जिले की कमान संभाली है तब से उनके द्वारा पुलिसिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है कड़ाई से नियमों का जहा पालन करवा रहे है वहीं ढिलाई बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही करने में भी नहीं चूक रहे है।जिस प्रकार से पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पहला जिला संभाल रहे विजय कुमार पाण्डेय जिले की कमान संभाली है जिस शैली में काम कर रहे है उससे कही से नहीं लगता कि उनका पहला जिला है चाहे अपराध पर अंकुश हो किसी भी प्रकार की कार्यवाही हो बड़े ही सहज ढंग से उसका निपटारा कर रहे है। खासकर जिस तरह से जिले में तरह – तरह के सामाजिक सरोकार से संबंधित , लोगो के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को विभिन्न आयोजन और कार्यक्रमों से पुलिस की छवी में जो बदलाव लाए है वह काबिले तारीफ है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!