Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

भारतीय सेना में 25 वर्षों की सेवा देकर अपने सेवानिवृत्ति होकर नगर वापसी पर सुजीत कुमार अहीर का हुआ भव्य स्वागत…

NTN NEWS REPORT// नगर के वीर जवान हवलदार सुजीत कुमार अहीर जो कि भारतीय सेना में 2001 में भर्ती होकर कड़ी प्रतिज्ञा के साथ हर परिस्थिति को अपने अनुरूप ढालकर अपने जीवन के अमूल्य समय 25 वर्ष को सैन्य संस्था की सेवा में समर्पण किया, अपनी देशभक्ति और जज्बे से अपने क्षेत्र में नाम रोशन किया, जो की आज भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर नगर वापस आए जिसके स्वागत समारोह में नगर के राष्ट्र भक्तों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

सेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात आज घर वापसी में जिस तरह का सम्मान सुजीत कुमार अहीर को मिला उसे देखकर हर युवा के मन में यही सम्मान और गर्व के पल पाने की लालसा उमंगता छा गई की भारत माता के वीर सपूतों की जो गरिमा समाज में है वो और किसी की नहीं हो सकती यही उत्साह देश की सेवा के लिए आज के युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहा है।

जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष असीमधर दीवान, सचिव राजेंद्र कुमार पाण्डेय, जवाहरलाल यादव, रामकिशन श्रीवास, भरत देवांगन, अनिल श्रीवास,प्रवीण राठौर, पूनम पटेल,पंकज सिसोदिया, पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक राठौर, जितेन्द्र राठौर सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!