Advertisment
जांजगीर-चांपा

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने विशेष अभियान, यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के धारा के तहत कड़ी कार्यवाही…

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने विशेष पहल, अपनी प्राथमिकताओं को पूरा करने के लक्ष्य से चला रहे विशेष अभियान

जांजगीर चाम्पा 21 मई 2025 //  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में ट्रेक्टर वाहन चालको के विरुद्ध एवं यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के धारा के तहत विशेष अभियान चलाकर  कार्यावाही की गई है।

वाहन चेकिंग के दौरान 35 ट्रेक्टर चालकों के द्वारा बिना लायसेंस के वाहन चालाना, 19 ट्रेक्टर चालकों के द्वारा बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाना एवं मोबाइल से बात करते हुए 1 ट्रेक्टर चालक को वाहन चलाने पाए जाने पर मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

इसके अलावा बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाना, तेज गति वाहन चलाने, मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी एवं अन्य विभिन्न धाराओं के तहत 154 वाहन चालकों पर कार्यवाही किया जाकर समन शुल्क लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 20.05.2025 को जिला के थाना/चौकी में विशेष अभियान चलाकर वाहन चेकिंग किया गया जिसमें जिले में कुल 199 वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बिना लायसेंस, बिना इंश्योरेंस, नाबालिक से एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालने करने हेतु समझाइस दी जा रही है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टीगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है जो कि लगातार चलते रहेगी। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों और हादसों की रोकथाम के लिए ऐसी कार्यवाहियों निरंतर जारी रहने में ही ऐसी दुर्घटनाओं में रोकथाम संभव है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!