Advertisment
जांजगीर-चांपाअन्य खबरेंशिक्षा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में ‘‘सारथी दिवस (ड्राईवर्स डे)‘‘ पर विशेष गतिविधि आयोजित

जांजगीर चाम्पा 24 जनवरी 2025 // ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनाँक-24 जनवरी 2025 को ‘‘सारथी दिवस (ड्राईवर्स डे)‘‘ पर विशेष गतिविधि आयोजित किया गया।

इस गतिविधि में अतिथि के रूप में ट्रैफिक पुलिस विभाग जांजगीर से लालन कुमार पटेल (यातायात निरीक्षक), भूपेन्द्र कोसले (आरक्षक) एवं सुरेश साहू (सैनिक) रहे। उनके द्वारा ब्रिलियंट संस्था के समस्त परिवहन चालकों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम एवं कायदे कानून के बारें में जानकारी प्रदान की गई। सारथी दिवस जिला पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में प्रतिपादित कराया गया। आए हुए अतिथियों द्वारा संस्था संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह से निवेदन किया गया कि सारथी दिवस (ड्राईवर्स डे) हर साल आयोजित करें तथा अपने ड्राईवर्स को सम्मानित करें।

हमारे भारतीय मान्यता अनुसार महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्णा अर्जुन के सारथी बने हुए थे। श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था साथ ही धर्म का पाठ भी पढाया था। श्री कृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि भ्रमित होना सबसे खतरनाक है। हमें अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों को संस्था द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सारथी दिवस की सम्पूर्ण गतिविधि के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, एडमिन स्टॉफ, ड्राईवर्स एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!