Advertisment
Advertisment
Uncategorized

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) ने की विभागीय जांच प्रकरणों की समीक्षा बैठक, समय सीमा में निराकरण के दिए सख्त निर्देश

NTN NEWS REPORT// दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशन में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के लंबित विभागीय जांच प्रकरणों तथा विभागीय जांच में माननीय न्यायालयों द्वारा दिए गए स्थगन आदेशों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुविभागों के लंबित विभागीय जांचों का प्रकरणवार अवलोकन किया गया। जिन प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयसीमा में नहीं किया गया था, उन संबंधित अनुविभागीय प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी विभागीय जांचों का निराकरण शीघ्रता से एवं नियमानुसार किया जाए।

इसके साथ ही, जिन प्रकरणों में माननीय न्यायालयों द्वारा स्थगन आदेश जारी किए गए हैं, उन मामलों में विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए स्थगन आदेश हटवाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि “विभागीय जांचों का समय पर निराकरण न केवल अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह पुलिस विभाग की कार्यकुशलता और पारदर्शिता का भी प्रतीक है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और हर प्रकरण को निर्धारित अवधि में निपटाया जाए।”

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई) श्रीमती पद्मश्री तंवर सहित जिले के सभी पुलिस अनुविभागों के राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लंबित विभागीय जांच प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे विभागीय अनुशासन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!