Advertisment
Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुरस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

NTN REPORT// रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध सरकार

फाइल फोटो

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षक भर्ती से हजारों अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा, साथ ही प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित राज्य की आधारशिला है।

व्यापम ने जारी की संभावित परीक्षा तिथियां

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है। इन परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न वर्गों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा ही भविष्य के निर्माता हैं और शिक्षक बनकर वे नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!