Advertisment
अपराध

होटल के कमरे में ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील फोटो वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल ,हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर 03 दिसम्बर// शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को थाना तारबहार पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के द्वारा युवती का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार बलात्कार किया जा रहा था। इसके साथ ही आरोपी के द्वारा युवती को धमकी देकर 150000 लाख अपने खाते में जमा कराया गया था।

आरोपी पुणे महाराष्ट्र का रहने वाला है जिसे तारबहार पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। नाम आरोपी का नाम शुभम भापकर पिता बाबन भापकर उम्र 26 वर्ष निवासी अहमदनगर पुणे महाराष्ट्र का रहने वाला है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :  पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान आरोपी से हुई थी आरोपी ने पीड़िता से मोबाइल नंबर लेकर मैसेज के माध्यम से जान पहचान कर अपनी नजदीकियां बढ़ाई और पीड़िता को विश्वास में लेकर उससे मिलने के बहाने उसे होटल में बुलाकर तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और घटना का फोटो और वीडियो बना लिया और पीड़िता को लगातार झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से आनाकानी करने लगा और बनाए गए फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में अपने खाता में पीड़िता से लगभग 150000 लाख रुपए जमा करा लिया पीड़िता के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) को दी गई। जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की पता तलाश कर कारवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए विवेचना के दौरान आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान साइबर सेल के माध्यम से आरोपी का लोकेशन पुणे अहमदनगर में मिला जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में तत्काल एक टीम पुणे के लिए रवाना की गई जो लोकेशन के आधार पर दबिश देने पर आरोपी एक होटल पर मिला आरोपी को पूछताछ करने पर आरोपी आरोपी ने पीड़िता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक संजीव ठाकुर आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी,राहुल राजपूत की विशेष भूमिका

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!