
नववर्ष पर रमन नगर को मिली नई पहचान: ‘अयोध्या धाम’ नामकरण एवं लोकार्पण समारोह संपन्न
NTN NEWS REPORT// जांजगीर, 1 जनवरी। नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर जांजगीर नगर के रमन नगर वार्ड क्रमांक 18 स्थित नव-निर्मित कॉलोनी का नामकरण एवं उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अब यह कॉलोनी आधिकारिक रूप से ‘अयोध्या धाम’ (Ayodhya Dham) के नाम से जानी जाएगी।
गुरुवार, 1 जनवरी को आयोजित इस भव्य समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढेवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में देवा गढेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव तथा पूर्व पार्षद विक्की सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद दिनेश राठौर ने की।
समारोह के दौरान अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटा तथा शिलापट्ट का अनावरण कर कॉलोनी का औपचारिक लोकार्पण किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रेखा गढेवाल ने कॉलोनीवासियों को नववर्ष एवं कॉलोनी के नए नामकरण की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘अयोध्या धाम’ नाम पवित्रता, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो इस कॉलोनी की पहचान को नई ऊंचाई देगा।
रहवासियों के सामूहिक प्रयासों से मिली नई पहचान
कॉलोनी को यह नई पहचान दिलाने में स्थानीय रहवासियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयास सराहनीय रहे। इस दिशा में राकेश साहू, शंकर लाल पांडे, मनमोहन राठौर (भूतपूर्व सैनिक), नरेश मन्नेवार, सुरेश जाटवर, नंदकिशोर राठौर, शैलेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र राठौर, जितेश राठौर, रामकिशोर राठौर, राजेंद्र कुमार राठौर, मयंक राठौर, छतराम यादव, विनय साहू एवं अनिल जाटवर का विशेष योगदान रहा।
मातृशक्ति की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में कॉलोनी की मातृशक्ति की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। संध्या साहू, शरद देवी पांडे, पूनम पांडे, प्रभा जाटवर, माधुरी मन्नेवार, शारदा कुर्रे, पूजा राठौर, पिंकी राठौर, गायत्री साहू, शांति राठौर, श्रद्धा राठौर, प्रीति पाटले सहित अन्य महिला सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नववर्ष के इस शुभ अवसर पर ‘अयोध्या धाम’ के रूप में कॉलोनी को मिली नई पहचान क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और आनंद का विषय बनी रही।