Advertisment
Uncategorized

Raid 2 Box Office Collection Day 5: मंडे को भी ‘रेड 2′ ने मचाया धमाल, अब ‘केसरी 2’ को देगी मात, बस चाहिए इतने करोड़, टोटल कलेक्शन भी जानें

Raid 2 Box Office Collection : ‘रेड 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर गर्दा उड़ा दिया था. हालांकि रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट भी दर्ज की जा रही है।

रेड 2

Raid 2 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. बॉलीवुड फिल्म ‘भूतनी’ और साउथ की दो बड़ी फिल्मों ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ से क्लैश के बावजूद ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. फिल्म ने धुआंधार शुरुआत की थी और ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने बवाल मचा दिया और छप्पर फाड़ कलेक्शन किया. चलिए यहां जानेत हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को कितनी कमाई की है?

‘रेड 2’ ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है? : राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है. इस फिल्म से अजय देवगन ने एक बार फिर इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया और अपनी दमदार अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को ऑडियंस से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है कि इसने तीन दिन में ही अपना 48 करोड़ का बजट वसूल कर लिया था अब ये फिल्म मुनाफा बटोरने में जुटी हुई है. हालांकि मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. वैसे अमूमन वर्किंग डेज में फिल्म का कलेक्शन घटता ही है. इन सबके बीच ‘रेड 2’ की कमाई की बात करें तो अजय देवगन स्टारर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ कमाए थे।

दूसरे दिन फिल्म ने 37.66 फीसदी की गिरावट के साथ 12 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की तेजी आई और इसने 18 करोड़ कमाए. चौथे दिन ‘रेड 2’ के कलेक्शन में 22.22 फीसदी की तेजी देखी गई और इसने 22 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को 7.75 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘रेड 2’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 79.00 करोड़ रुपये हो गई है। ‘रेड 2’ अब केसरी 2 को देने वाली है मात ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. फिल्म ने पांच दिन में ही अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है।

हालांकि सोमवार को ‘रेड 2’ के कलेक्शन में गिरावट भी देखी गई लेकिन ये अब अक्षय की हालिया रिलीज केसरी चैप्टर 2 को मात देने से बस चंद करोड़ दूर रह गई है. केसरी 2 रिलीज के 18 दिनों में 81 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. वहीं ‘रेड 2’ ने महज पांच दिन में 79 करोड़ की कमाई कर ली है और ये केसरी 2 को मात देने से 2 करोड़ दूर है. मंगलवार को फिल्म ये आंकड़ा पार कर जाएगी और केसरी 2 से आगे निकल जाएगी. इसी के साथ ये 100 करोड़ के भी नजदीक पहुंच जाएगी।

‘रेड 3’ पर चल रहा है काम : ‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ के सात साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी के किरदार में हैं जो एक और सफेदपोश अपराध का पता लगाता है. इस फिल्म में दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में हैं. इस बीच, निर्माताओं ने पुष्टि की है कि तीसरी किस्त पर काम चल रहा है और जल्द ही डिटेल्स का खुलासा किया जाएगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!