
आक्रोश : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विशाल जन सभा एवं धरना प्रदर्शन
जांजगीर चाम्पा 01 दिसम्बर 2024 // बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर जांजगीर के सर्व हिन्दू समाज के द्वारा हिंदुओं के समर्थन में आगामी 3 दिसंबर को अपना घोर आक्रोश प्रगट करते हुए विशाल जनसभा एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु कल दिनांक 2 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भैरव बाबा मंदिर में बैठक रखी गई है।
विदित है ही कि कुछ दिनों से ये यह विषय हमारे बीच आ रहा है कि बांग्लादेश में वर्तमान में इस्लामी कट्टरपंथियों के द्वारा हो रहे हिंदुओं के ऊपर अत्याचार विगत कुछ दिनों से बहुत अधिक बढ़ गया है और बांग्लादेश की सरकार भी इन इस्लामिक कट्टरपंथियों को खुलेआम छूट दे रखी है, जिससे हमारे हिंदू भाई- बहन, माताओं के ऊपर अत्याचार,हत्या, दुष्कर्म, आदि बढ़ते जा रहा है। जिसकी भारतीय हिंदू समाज घोर निंदा कर रहा है।
बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे इस प्रकार के अत्याचार के लिए समस्त भारतीय सर्व हिन्दू समाज अत्यंत दुखी हैं। इस वेदना को भारतीय सरकार तक पहुंचाने के लिए एवं बांग्लादेश मैं हो रहे इस घटना को रोकने के लिए हमें एक होकर आवाज उठाने की आवश्यकता महसूस करते हुए सर्व हिन्दू समाज जांजगीर द्वारा विशाल जन सभा एवं धरना प्रदर्शन रखा गया है। जिसमें सर्व हिंदू समाज ने आह्वाहन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस कार्यक्रम के सहभागी बनें।
कार्यक्रम स्थल : स्थान – कचहरी चौक,जांजगीर दिनाँक – 03/12/2024 दिन – मंगलवार समय – दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक।