Advertisment
छत्तीसगढ़अन्य खबरेंरायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य से नक्सलवाद का जल्द होगा सफाया,गृह मंत्री विजय शर्मा ने ली महत्वपूर्ण बैठक

छत्तीसगढ़, रायपुर 22 फरवरी 2025// उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ वामपंथ उग्रवाद, आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 के संबंध में बैठक ली।

उक्त बैठक में नक्सलवाद के सफाए के लिए विभिन्न गंभीर विषयों में चर्चा हुई सूत्रों के अनुसार नक्सलवाद के संपूर्ण खात्मे को लेकर रणनीति में विचार विमर्श हुआ। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आने वाले समय में नक्सलवाद के खात्मे के साथ छत्तीसगढ़ को एक शांत प्रदेश बनाने की बात पूर्व में कही है उसी उद्देश्य को लेकर नक्सलवाद के विरुद्ध लगातार सुरक्षा बल कार्यवाही कर रहा है और कई बड़ी बड़ी कार्यवाही कर सफलता भी मिली है , कार्यवाहियों के दौरान सुरक्षा बल की शहादत भी कम हुई है उसी मुकाबले नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंच रहा है और कई बड़े नक्सली मारे जा रहे है जिस प्रकार से प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार नक्सलवाद खात्मे को लेकर संवेदनशीलता से कार्य कर रहे है और लगातार नक्सलियों के खिलाफ रणनीति तैयार कर रहे है निश्चित तौर पर आने वाले समय में संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शांति और सुकून का माहौल व्याप्त होगा और नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया होगा।

इस दौरान बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम सहित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!