
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, सुश्री योगीताबाली खापर्डे होंगी नई सीएसपी
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 24 सितम्बर 2025। जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के आदेशानुसार सुश्री योगीताबाली खापर्डे को नया सीएसपी (CSP) जांजगीर नियुक्त किया गया है।
सुश्री योगीताबाली खापर्डे हाल ही में निरीक्षक से डीएसपी बनी हैं और ट्रांसफर पर जांजगीर-चांपा पहुंची हैं। इससे पहले वह बलौदा बाजार जिले के थाना कसडोल, रायपुर के कोतवाली और लालबाग जैसे महत्वपूर्ण थानों की कमान संभाल चुकी हैं।
सीएसपी का चार्ज मिलने के बाद अब उनके अधीन थाना जांजगीर, चौकी नैला, सायबर सेल और पुलिस कंट्रोल रूम रहेगा।
इसी क्रम में डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर को IUCAW, बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई, महिला सेल, परिवार परामर्श केंद्र एवं अजाक का नोडल प्रभारी बनाया गया है।
वहीं एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी (अकलतरा मुख्यालय) को उनके वर्तमान नोडल थाना अकलतरा, मुलमुला, बलौदा, चौकी पंतोरा के साथ-साथ थाना पामगढ़ का भी नोडल प्रभारी बनाया गया है।
यह बदलाव डीएसपी जितेंद्र खूंटे के स्थानांतरण के बाद किया गया है।