Advertisment
Advertisment
भारत

नरेंद्र मोदी लगातार 4078 दिन से प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ लगातार दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बने मोदी

NTN NEWS REPORT // नरेन्द्र मोदी लगातार सबसे ज्यादा दिन रहने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। शुक्रवार को इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले दूसरे नेता बन गए। अभी तब सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने का रिकार्ड स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है।

फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी अनुसार मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिन तक प्रधानमंत्री रही थीं। लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है। मोदी और नेहरू, दोनों के नेतृत्व में उनकी पार्टियों को लगातार तीन लोकसभा चुनाव में जीत मिली।

नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 को निधन होने तक इस पद पर बने रहे और उनका कार्यकाल 6,126 दिन का रहा। राज्य और केंद्र में सरकार के निर्वाचित प्रमुख के रूप में मोदी पहले ही सबसे लंबे कार्यकाल को रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर 2014 में प्रधानमंत्री बने।

आजादी के बाद जन्मे मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मोदी केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में दो कार्यकाल पूरे करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। मोदी भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में से एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा को 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019 और 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत मिली। यद्यपि 2024 में भाजपा को अपने बूते पूर्ण बहुमत नहीं मिला।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!