
आम जन मानस के हितों की लड़ाई के लिए विधायक ब्यास कश्यप बैठे अनिश्चितकालीन आंदोलन पर…
जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक जनता के लिए चिलचिलाती धूप में आंदोलन पर डटे रहेंगे विधायक ब्यास कश्यप...
जांजगीर-चांपा 07 मई 2025// जिला जांजगीर चांपा के नैला रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर आम जनता की वर्षों पुरानी मांग को लेकर आज जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नैला रेलवे स्टेशन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विधायक कश्यप की मांग है कि नैला पश्चिम फाटक और नहरिया बाबा के पास फूट ओवर ब्रिज का निर्माण यथा शीघ्र प्रारंभ किया जाए। इस बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर कई बार डीआरएम एवं अन्य एजेंसियों को पत्र दिया गया है। परंतु इस ओर आज तक चाहे वह रेलवे प्रशासन हो या जिला प्रशासन किसी के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।
जांजगीर चाम्पा विधायक के द्वारा लगातार आम जन मानस से जुड़े मुद्दों को उठाकर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाता रहा है। आज बड़ी संख्या में अपने समर्थकों और आम जनता के सहयोग से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर बैठ गए है।
आंदोलन के संबंध में विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ओवरब्रिज नहीं बनने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आम जनता ओवरब्रिज नहीं बनने से हलाकान हो गई है। घंटों घंटों फाटक बंद होने से समय के साथ साथ आपातकालीन समय में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इन्हीं समस्याओं के निराकरण के लिए आम जनता के लिए लड़ाई लड़ रहा हु और जब तक मेरी मांगे पूरी नहीं होंगी या लिखित आश्वाशन नहीं मिलेगा यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़ जाए आम जनता की लड़ाई लड़ कर रहूंगा।
आज के इस अनिश्चित कालीन आंदोलन के मद्देनज़र नैला रेल्वे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा।