Advertisment
छत्तीसगढ़

पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए, मुख्यमंत्री साय ने जवानों की बहादुरी को सराहा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है. पुलिस-नक्सली मुठभेड़  में जवानों के द्वारा 30 नक्सलियों को मार गिराने की बड़ी ख़बर सामने आ रही है।

नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज दोपहर से ही मुठभेड़ जारी है, जिसमें करीब 24 नक्सलियों के शव बरामद किये गए हैं. इस मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर की जानकारी दंतेवाड़ा एएसपी आर. के वर्मा ने दी है. वहीं मौके से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किये गए हैं.

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नेंदूर और थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही है. 3 अक्टूबर को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के थाना ओर्चा और बारसूर क्षेत्र के गांव गोवेल, नेंदूर और थुलथुली की ओर सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी. अभियान के दौरान आज 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौके से जवानों ने AK 47 और SLR जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ कई अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान अभी भी जारी है.

नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी- मुख्यमंत्री साय

इस मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा है, नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है. उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं. नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!