Advertisment
Advertisment
अपराधस्थानीय समाचार / शहर की खबरें

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मोबाइल से गाली-गलौच और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा, 23 सितम्बर 2025। थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन से अश्लील गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम धनंजय सिंह (37 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना बलौदा है। आरोपी के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 427/25, धारा 296, 351(2), 308(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामला कैसे सामने आया

प्रार्थी जितेंद्रपति त्रिपाठी (JSW तरौद, थाना अकलतरा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 05 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना का सदस्य धनंजय सिंह ने मोबाइल पर फोन कर कंपनी में नौकरी की मांग की। प्रार्थी द्वारा समझाया गया कि रिक्ति होने पर भर्ती संभव होगी, अन्यथा नहीं। इस पर आरोपी भड़क गया और फोन पर ही अश्लील गाली-गलौच करने लगा।

आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि – “तुम लोग बिहार से आकर छत्तीसगढ़ में दादागिरी करते हो, मुझे नौकरी नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा, प्लांट में आकर बताऊंगा”। शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस की कार्रवाई

जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने गाली-गलौच करने के साथ-साथ नौकरी न मिलने पर ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल सिम को जप्त किया और आरोपी धनंजय सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम का योगदान इस कार्रवाई में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!