
जाजवल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: जांजगीर चैलेंजर और जांजगीर किंग्स का दबदबा, दूसरे दिन खेले गए चार रोमांचक मुकाबले
NTN NEWS REPORT// जांजगीर-चांपा। जिला हॉकी संघ जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान में आयोजित जाजवल्यदेव चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में कुल चार मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और उच्च स्तर का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता के दौरान हितेश यादव (भाजपा नगर मंडल जांजगीर नैला), गुड्डू कहरा (सभापति नगर पालिका परिषद), उमेश गढ़वाल (पार्षद प्रतिनिधि), पंकज अग्रवाल (पार्षद), अजीत गढ़वाल (सभापति नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला), देवा गढ़वाल (अध्यक्ष प्रतिनिधि) एवं बृजेश अग्रवाल (सचिव, जिला बैडमिंटन संघ जांजगीर-चांपा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों को लगन, जुनून, अनुशासन एवं संस्कारिक ढंग से खेल खेलने का मार्गदर्शन दिया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
पहला मुकाबला:
जांजगीर चैलेंजर और जांजगीर टाईगर के बीच खेले गए संघर्षपूर्ण मुकाबले में जांजगीर चैलेंजर ने 2-1 से जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियांशु गढ़वाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला:
जांजगीर किंग्स और मेजर ध्यानचंद अकादमी के बीच हुए मैच में जांजगीर किंग्स के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 4-1 से शानदार जीत हासिल की। इस मुकाबले में राजेश्वर कहरा ने दो शानदार गोल दागकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
तीसरा मुकाबला:
जांजगीर चैलेंजर ने जांजगीर पैंथर को 2-1 से पराजित किया। बेहतरीन गोलकीपिंग प्रदर्शन के लिए तरुण साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चौथा मुकाबला:
दिन का अंतिम और सबसे रोमांचक मुकाबला जांजगीर किंग्स एवं 7 स्टार जांजगीर के बीच खेला गया, जिसमें जांजगीर किंग्स ने कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से जीत दर्ज की। इस मैच में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमित कहरा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
आज के सभी मुकाबलों में अंपायर की भूमिका अमित परमहंस, सोमदेव खरे, दीपक खरसन, सुमित सोनवान एवं दीपक आदित्य ने निभाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जांजगीर चैलेंजर और जांजगीर किंग्स की लगातार जीत ने उन्हें खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया है।