
अगर हाथ में हैं ये निशान, तो आपको करोड़पति बनने से कोई नहीं रोक सकता, जानें धन त्रिकोण क्या है?
Millionaire Palmistry: हर किसी की चाहत होती है कि वह अरबपति या करोड़पति बन जाए. उसके पास अथाह धन और संपत्ति हो ताकि किसी चीज की कमी न रहे. हाथ में करोड़पति बनने का निशान कहां होता है? हस्तरेखा शास्त्र से जानते हैं अमीर होने के निशान.
NTN NEWS REPORT// कहा जाता है कि हाथ की लकीरों में किस्मत के राज छिपे होते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की लकीरों और उस पर बने निशानों के बारे में विस्तार से बताया गया है. आप हाथ की लकीरों को देखकर अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं. बहुत लोगों को यह जानने में दिलचस्पी होती है कि उनका पास कितना धन होगा? वे करोड़पति बनेंगे या नहीं? उनकी उम्र कितनी है? उनका विवाह कब होगा? उनके हाथ में भाग्य रेखा है या नहीं? आज हम आपको बता रहे हैं कि हाथ में धन रेखा कहां होती है? हाथ में करोड़पति बनने का निशान क्या है?
हाथ में करोड़पति बनने का निशान : यदि किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत उभरा हुआ और बड़ा होता है. उन लोगों के जीवन में प्रचूर धन प्राप्ति का योग बनता है. जो लोग करोड़पति होते हैं, उनके हाथ में हृदय रेखा से ऊपर का क्षेत्र सामान्य लोगों की अपेक्षा काफी बड़ा और समृद्ध होता है. हाथ में सबसे उपर की ओर हृदय रेखा होती है।
हृदय रेखा से निकलकर 3 या 4 रेखाएं अगर सूर्य पर्वत की ओर जाती हैं और उन रेखाओं पर त्रिकोण बन जाएं, कुछ ब्लॉक्स बन जाएं तो ये रेखाएं व्यक्ति के लिए करोड़पति बनने का योग देती हैं. जिसके हाथ में ये रेखाएं होती हैं, वो अपने जीवन में करोड़पति बन जाता है।
ये निशान बनाता है अरबपति : यदि आपके हाथ में वलय के आकार का कोई निशान बनता है तो यह अरबपति बनने का योग होता है. यह निशान जिस भी किसी के हाथ में होता है, उसकी बल्ले-बल्ले हो जाती है, उसके पास धन की कोई कमी नहीं होती है. आप नीचे दिए गए वीडियो में अरबपति बनने का निशान देख सकते हैं।
हाथ में कहां बनता है धन त्रिकोण : धन त्रिकोण को मनी ट्राएंगल कहा जाता है. जिस व्यक्ति के हाथ में यह मनी ट्राएंगल होता है, वो जीवन में कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करता है. उसके पास भरपूर धन होता है. वह अपने जीवन में काफी प्रॉपर्टी बनाता है। मनी ट्राएंगल तब बनता है जब हमारी मस्तिष्क रेखा से धन रेखा और एक बुध रेखा जाकर मिल जाती है. इन तीन रेखाओं के मिलने मनी ट्राएंगल बनता है. इसमें धन रेखा शनि पर्वत की ओर जाती है. शनि पर्वत मध्यमा अंगुली यानि बीच की बड़ी अंगुली के ठीक नीचे होता है।