Advertisment
जांजगीर-चांपा

मोबाइल मेडिकल यूनिट में स्वच्छत्ता दीदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

जांजगीर चाम्पा 10 जनवरी 2025 //  नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शासन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार पूरे राज्य में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है उसी अनुसार नवागढ़ नगर पंचायत के अंतर्गत निकाय में एपीएम अमित गौरहा के निर्देशानुसार कार्यरत समस्त सफाई दीदियों का मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत चलित मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा टिटनेस इंजेक्शन लगाया गया।

एपीएम अमित गौरहा ने बताया की एवं आवश्यकता अनुसार  स्वच्छता दीदियों को दवा दी गई। अपने नवागढ़ निकाय में विगत माह दिसंबर में 238 महिला 269 पुरुष एवं 45 बच्चों ऐसे कुल मिला कर 543 का जांच हुआ एवं 74 लैब टेस्ट किया गया। इस अवसर पर एपीएम अमित गौरहा, डॉ मोनिया जायसवाल सीएमओ विष्णु यादव एलटी कोमल कश्यप, फार्मासिस्ट नवीन पवार, वाहन चालक मनोज वैष्णव मोबाइल मेडिकल यूनिट के कर्मचारी मौजूद थे।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!