
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें
हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणपति विसर्जन संपन्न
NTN NEWS REPORT// हसदेव विहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गणपति उत्सव का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कॉलोनी के निवासियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा का विसर्जन किया।
गणपति बप्पा की स्थापना से लेकर प्रतिदिन आरती, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विसर्जन यात्रा में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बप्पा को विदाई दी। 
इस दौरान कॉलोनीवासियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गणपति प्रतिमा का विसर्जन नजदीकी कृत्रिम जलाशय में किया। सभी ने मिलकर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के नारों के बीच बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी। यह आयोजन कॉलोनी में सामाजिक समरसता और सामूहिक आस्था का प्रतीक बना। 