Advertisment
Advertisment
जांजगीर-चांपास्थानीय समाचार / शहर की खबरें

मानवता की मिसाल: रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज को मिला जीवनदान

NTN NEWS REPORT// जांजगीर। नैला निवासी आलोक परमहंस के लिए जीवनरक्षक A Negative रक्त की उपलब्धता पिछले दो दिनों से गंभीर चुनौती बनी हुई थी। जिले के सभी संभावित स्रोतों पर प्रयास के बावजूद दुर्लभ A Negative रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, जिससे मरीज की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।

इसी बीच जांजगीर जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक डॉ लोकेंद्र कश्यप ने दोपहर अपने पिता को फोन कर मरीज की गंभीर स्थिति से अवगत कराया और तत्काल A Negative रक्त की आवश्यकता की जानकारी दी। संयोगवश उनका रक्त समूह भी A Negative होने के कारण उन्होंने बिना विलंब किए जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीज आलोक परमहंस के लिए रक्तदान किया।

समय पर मिले इस रक्तदान से मरीज को राहत मिली और उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। रक्तदाता ने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होने एवं दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर उन्होंने जिले की देवतुल्य जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। यदि नागरिक समय-समय पर स्वेच्छा से अधिक संख्या में रक्तदान करें, तो किसी भी जरूरतमंद मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह घटना न केवल मानवीय संवेदना का उदाहरण है, बल्कि समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक करने वाला प्रेरणास्रोत भी है।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!