Advertisment
छत्तीसगढ़

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त करवाई लगातार जारी

छत्तीसगढ़, बलौदा बाजार-भाटापारा 12 अप्रेल 2025// जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही आज भी लगातार जारी रही। आज दिनांक 11.04.2025 को दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 48 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर ₹14,400 समन शुल्क वसूल किया गया।

इस वर्ष 2025 में दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले कुल 2776 प्रकरण में ₹8,09,800 समन शुल्क  अब तक वसूल किया जा चुका है।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, सांथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम, सुगम एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम मे दिनांक 11.04.2025 को यातायात पुलिस द्वारा सड़क मार्ग में दो-पहिया वाहन में तीन सवारी, चलने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 48 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹14,400 समन शुल्क वसूला गया है। इस वर्ष 2025 में दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले कुल 2776 प्रकरण में ₹8,09,800 समन शुल्क वसूल किया गया है।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। पुलिस आम नागरिकों से अपील करती हैं कि आप सभी यातायात के नियमों का पालन करें एवं जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन करें। पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!