Advertisment
Advertisment
स्थानीय समाचार / शहर की खबरें

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का जांजगीर आगमन कल, कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी…

NTN NEWS REPORT// प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का कल जांजगीर चाम्पा जिले मे आगमन हो रहा है जहा वे विभिन्न विकास कार्य जो भाजपा सरकार दवारा कराए गए है जिसका वे उद्घाटन करेंगे सर्वप्रथम तरौद चौक अकलतरा मे भाजपा कार्यकर्त्ता सहित खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व मे उनका स्वागत करेंगे।

उसके पश्चात पुटपुरा चौक मे उनका स्वागत होगा बनारी चौक मे कार्यकर्ता द्वारा स्वागत के पश्चात जांजगीर नगर पहुंचते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जावेगा नेताजी चौक मे नगर मंडल जांजगीर के द्वारा स्वागत किया जावेगा युवा मोर्चा द्वारा कचहरी चौक मे स्वागत के पश्चात उपमुख्यमंत्री नवनिर्मित अटल चौक का उद्घाटन करेंगे।

साथ ही साथ नगर मे नवनिर्मित चौपाटी एवं अनेक विकास कार्यो का उद्घाटन करने के पश्चात कलेक्ट्रेट चौक जांजगीर मे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत व कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे उसके पश्चात चाम्पा मे भाजपा नगर मंडल व कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।

Nilesh Tiwari

Editor- NTN Report 📱+91 93298 23355 📧 tnilesh2711@gmail.com
Back to top button
error: Content is protected !!